टोक्यो ओलम्पिक तक भारतीय मेंस हॉकी टीम के एनालिटिकल कोच होंगे ग्रेग क्लार्क

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओलंपियन ग्रेग क्लार्क को टोक्यो ओलम्पिक खेलों तक भारतीय मेंस हॉकी टीम का नया एनालिटिकल कोच नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। क्लार्क इस महीने नैशनल कैंप में टीम से जुड़ेंगे। वह इससे पहले 2013-14 में भारतीय जूनियर मेंस टीम के कोच रह चुके हैं। तब भारतीय टीम ने सुल्तान जोहोर कप जीता था और नई दिल्ली में 2013 में एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। वह 2017 से 2020 तक कनाडा की.......

रग्बी में चाय बागान की मजदूर बेटियों का कमाल

समाज का नज़रिया बदलना जरूरी खेलपथ प्रतिनिधि कोलकाता। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि सुदूर और पिछड़े चाय बागान इलाक़े में पैदा होकर एक खेल के सहारे मैं अपने गांव, परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करूंगी। यह सब एक सपने जैसा लगता है। खेल-खेल में खेले जाने वाले खेल से मेरी ही नहीं, इलाक़े की कई लड़कियों की क़िस्मत बदल रही है। इस खेल ने हमारे सपनों को पंख दिए हैं। जी हां रग्बी जैसे खेल में चाय बागान के मजदूरों की बेटियां देश-दुनिया में धमाल.......

पांच जनवरी से शुरू होगा भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शिविर

नई दिल्ली। कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश सहित भारतीय पुरुष हॉकी के 33 कोर संभावित खिलाड़ी तीन हफ्ते के ब्रेक के बाद मंगलवार से बंगलूरू में शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर में लौटेंगे। शिविर का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के परिसर में किया जाएगा। साई और हॉकी इंडिया की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने से पहले कोर समूह के खिलाड़ी 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन पीरियड से गुजरेंगे। मुख्य कोच ग्राहम .......

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ अधिकारियों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा

अगले साल फरवरी में होंगे चुनाव नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने अपने अधिकारियों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया और फरवरी तक चुनाव आयोजित करने का फैसला किया। बीएफआई की आपात आम बैठक (ईजीएम) वर्चुअली कराई गई और इसकी अध्यक्षता निर्वतमान अध्यक्ष अजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से की। बीएफआई चुनाव को पहले सितम्बर में कराया जाना था, उन्हें महामारी के कारण दिसम्बर तक स्थगित कर दिया गया लेकिन इन्हें फिर से स्थगित कर दिया गया।.......

ओडिशा में बनेगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

मिलेगी 2023 विश्व कप के मैचों की मेजबानी भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम राउरकेला में बनाये जाने की घोषणा की। 20 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में एफआईएच पुरुष विश्व कप 2023 के मैच खेले जायेंगे। करीब 15 एकड़ भूमि में फैला यह स्टेडियम बीजू पटनायक तकनीक विश्व विद्यालय के परिसर में बनाया जायेगा।  पटनायक ने वीडियो संदेश में इसकी घोषणा करते हुए कहा ,‘जैसा कि हम प.......

खेलों में डर, निराशा, गम और अनिश्चितता भरा रहा 2020

नई दिल्ली। डर, निराशा, गम और अनिश्चितता से भरा साल 2020 अब कुछ ही दिनों में अलविदा कहने वाला है वहीं नई उम्मीदों, आशाओं और मजबूत इरादों के साथ साल 2021 बाहें फैलाए इंतजार कर रहा है। हालांकि कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से दुनियाभर की कई बड़ी खेल प्रतियोगिताएं और गतिविधियां प्रभावित रहीं, इनमें कई टूर्नामेंट रद्द हुए तो कइयों को आगे के लिए स्थगित करना पड़ा। जनवरी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका में खेले गए.......

नीतल नारंग बनीं भारतीय सॉफ्टबॉल महासंघ की पहली महिला अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय सॉफ्टबॉल महासंघ ने बुधवार को नीतल नारंग को अपना अध्यक्ष चुना। पहली बार किसी महिला को महासंघ का अध्यक्ष बनाया गया है। महासंघ की स्वर्ण जयंती के मौके पर नारंग को अध्यक्ष चुना गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वह पहले भारतीय सॉफ्टबॉल महासंघ की उपाध्यक्ष थीं और इस दौरान उन्होंने खेल को सुधारने और बढ़ावा देने में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया।विज्ञप्ति के मुताबिक महासंघ ने सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना। वह राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी.......

बॉक्सरों का जेएसडब्लू बेल्लारी में लगेगा प्रशिक्षण शिविर

अब यूरोपीय टीमों के साथ करेंगे ओलम्पिक की तैयारी खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। इटली और जर्मनी से लौटे बॉक्सर अब भारत में ही यूरोपीय देशों के मुक्केबाजों के साथ ओलम्पिक की तैयारियों में जुटेंगे। बॉक्सरों की तैयारियों के लिए कुछ यूरोपीय देशों को जेएसडब्लू बेल्लारी बुलाया जा रहा है। ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके या फिर क्वालीफाई करने की होड़ में शामिल बॉक्सरों को बेल्लारी में लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया जाएगा। बॉक्सि.......

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को चौथी रैंक

2020 में महिला टीम नौवें पायदान पर रही लुसाने (स्विट्जरलैंड)। कोविड-19 महामारी के कारण खेल के प्रभावित रहने के बीच भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने 2020 को इंटरनेशनल रैंकिंग में क्रमश: चौथे और नौवें स्थान के साथ खत्म किया। इंटरनेशनल हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सोमवार को बेल्जियम की पुरुष टीम और महिलाओं में नीदरलैंड के विश्व रैंकिंग में शीर्ष रहने की पुष्टि की।  इस साल जनवरी में एफआईएच ने विश्व रैंकिंग की गणना के लिए मैच-आधारित नई.......

हिताषी बख्शी ने जीता महिला पेशेवर गोल्फ खिताब

गुरुग्राम। पेशेवर गोल्फर के रूप में अपने दूसरे टूर्नामेंट में खेल रहीं युवा हिताषी बख्शी ने यहां क्लासिक गोल्फ एवं कंट्री क्लब में शुक्रवार को 2020 महिला पेशेवर गोल्फ टूर के अंतिम चरण का खिताब जीता। अंतिम दौर में 70 के स्कोर से हिताषी ने टूर्नामेंट में कुल दो अंडर 214 का स्कोर बनाया। 16 साल की हिताषी ने कल तक शीर्ष पर चल रही अमनदीप को तीन शॉट से पछाड़ा जिन्होंने अंतिम दौर में 73 का स्कोर बनाया। अमनदीप ने सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में दूसरे स.......